कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर दिया सख्त निर्देश बारदाना की कमी, अवैध धान परिवहन पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर दिया सख्त निर्देश बारदाना की कमी, अवैध धान परिवहन पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरो पर पर है। लगातार जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का दौरा भी कर रहे हैं, तो दूसरी ओर अवैध धान परिवहन, भण्डारण की सूचना मिलते ही छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।

यहां कोई समस्या है तो किसान भाइयों, बेहिचक बताइए– लंगेह ने आज आकस्मिक धान खरीदी केन्द्र जामपारा पहुंचे। उन्होंने सीधे किसानों से कहा कि बेहिचक बताइए यहां कोई पैसा की मांग तो नहीं कर रहे हैं? पीने की पानी व्यवस्था है कि नहीं, टोकन समय पर कट रहा है कि नहीं? किसानों ने कलेक्टर को आश्वस्त किया कि यहां किसी भी तरह से कोई पैसे की मांग नहीं की जा रही है।

 नोडल अधिकारी ने बताया कि शाम के समय असामाजिक तत्वों के द्वारा धान खरीदी केन्द्र पहुंच जाते हैं श्री लंगेह ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने की सहमति दी।