खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 : जिले के उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 : जिले के उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709 क्विंटल धान की हुई खरीदी

सभी धान विक्रय करने वाले किसानों के बैंक खाते में तीन दिवस के भीतर जारी किया राशि

जिले में धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 11 हजार 233 किसानों ने पंजीयन करावाये थे, जिनका रकबा 18848.1334 हेक्टेयर है। राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर जिले के 17 उपार्जन केंद्रो में 2 लाख 92 हजार 709.20 क्विंटल  धान की हुई खरीदी की गई है, जिसका 63 करोड़ 89 लाख 88 हजार 163.60 रूपये भुगतान की गई है। खरीदी केन्द्र एड़का में 22020.40 क्विंटल  , गढ़बेंगाल में 33030.80 क्विंटल  , ओरछा में 4678 क्विंटल  , कोहकामेटा में 2628 क्विंटल , बासिंग में 4710.80 क्विंटल , छोटेडोंगर में 22059.20 क्विंटल  , झारा में 22788.40 क्विंटल  , कन्हारगांव में 8769.60 क्विंटल , धौड़ाई में 23240 क्विंटल  , नारायणपुर में 28558 क्विंटल  , सोनपुर में 1885.60 क्विंटल  , चांदागांव में 11463.20 क्विंटल , दण्डवन में 10204 क्विंटल  , बेनूर में 27807.20 क्विंटल  , कुकड़ाझोर मे 13990.40 क्विंटल , बाकुलवाही में 28297.20 क्विंटल  और बिंजली में 26578.40 क्विंटल  धान की खरीदी की गई है।
राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल  3100 रूपये में धान की खरीदी किये जाने की घोशणा के फलस्वरूप जिले के किसानों में धान समर्थन मूल्य में बेचने के लिए 11 हजार 233 किसानों ने लेम्पस में पंजीयन किये थे, इन किसानों के द्वारा 4 फरवरी तक 2 लाख 92 हजार 709.20 क्विंटल  धान बेचा गया। उन किसानों के खाते में धान बेचने के तीन दिवस के भीतर दिनों के भीतर 63 करोड़ 89 लाख 88 हजार 163.60 रूपये भुगतान की गई है। इसके लिए जिले में 17 सोसायटियों के माध्यम से धान का उपार्जन किया गया। वर्श 2022-23 में जिले में 9 हजार 383 किसानों ने पंजीयन किया था, जिनमें से 6 हजार 609 किसानों के द्वारा 3 लाख 18 हजार 870 क्विंटल  धान की बिक्री की गई थी। इसके लिए जिले में 16 खरीदी केन्द्र बनाये गये थे। किसानों को धान विक्रय के तीन दिवस के भीतर उनके खातों में राशि जारी किया गया था।