पार्षद राजेश गुप्ता ने प्रतिभागियों का किया सम्मान

महिला सशक्तिकरण, व्यक्तित्व विकास एवं कौशल उन्नयन को समर्पित विशेष कार्यशाला “महिला सशक्तिकरण : मजबूत राष्ट्र की ओर” के समापन अवसर पर पार्षद श्री राजेश गुप्ता जी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सशक्त होना समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, मेकअप प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन साधना न्यूज एवं श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को नई संभावनाओं, अवसरों और नेतृत्व क्षमता से जोड़ना था।