प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों का 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों का 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों का 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल के ग्राम नैनमूर निवासी दिपेश की मृत्यु सांप काटने से होने पर पिता साधू को, तहसील बास्तानार के ग्राम बडे बोदेनार निवासी सोमारू पोड़ियामी की मृत्यु सांप काटने से होने पर पिता हिड़मों को, तहसील बास्तानार के ग्राम तोयनार निवासी कु. प्रिया कुहड़ामी की मृत्यु सांप काटने से होने पर पिता लक्ष्मण कुहड़ामी को और तहसील भानपुरी ग्राम नारायणपाल निवासी आयती की मृत्यु पानी मंे डूबने से होने पर पुत्र लम्बुधर बघेल को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।