रायपुर – राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। एम्स रायपुर में उपचार के लिए भर्ती सोनी की बुधवार सुबह तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह सोनी की आक्सीजन लेवल गिरने से सेहत संभल नहीं पाई।
गौरतलब है कि शोभा सोनी मेयर के साथ ही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही है। वर्तमान में वह राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से राजनीति में सक्रिय थी।

नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है कि राजनांदगांव की पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेत्री शोभा सोनी जी का कोरोना उपचार के दौरान निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने हमेशा मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को मेरी संवेदनाएँ।