राममय हुआ जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी

जिला मुख्यालय, विकासखंड स्तरीय एवं ग्राम पंचायतो में किया गया राम मानस मंडली कार्यक्रम का आयोजन

भक्ति, उत्साह और राममय में डूबा जिला

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी राममय से लीन हुआ। जिला मुख्यालय के साथ ही सभी विकासखंड मुख्यालय, सभी ग्राम पंचायतो, सभी छोटे-बड़े मंदिरों में राम नाम की गूंज देखने और सुनने को मिला। उत्साह, उमंग और भक्तिमय की धारा इस तरह से बही की हर किसी को इसमें लीन देखने को मिला। चारों तरफ खुशियां और उत्साह का मंजर देखने को मिला। आस्था और भक्ति का रंग लोगों में चढ़कर बोला। युवा, जवान, महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े हर किसी में खुशी और उत्साह देखने को मिला। एक ओर जहां लोग नाच गा कर जूम रहे थे, वहीं दूसरी ओर अपने इष्ट देव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे थे। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में चारों तरफ खुशियां और भक्ति का वातावरण से खुशनुमा माहौल निर्मित हुआ।

        अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में रामायण मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीनों विकास खंडो में विकासखंड स्तरीय मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत मेटेपार में, मोहला के ग्राम पंचायत ढूटीटोला (गिधाली) में एवं मानपुर विकासखंड में स्थानीय मानपुर में रामायण मानस गायन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला एवं विकासखंड स्तरीय रामायण मानस गायन महोत्सव में 5-5 मानस मंडली ने राम भक्ति मय सुर संगीत की प्रस्तुति दी। जिसे उपस्थित राम भक्तों ने भक्ति मय से लीन होकर सुना। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह सहित अन्य जिला अधिकारियों ने राम भक्ति का रसपान किया।

– हजारों साल की प्रतीक्षा हुई खत्म, राम भक्ति में डूबने का मिला मौका

         आज श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम पंचायत मचांदूर के 70 वर्षीय श्री कार्तिक राम पुरामे ने कहा कि आज अयोध्या में श्री राम विराजे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों साल की सपना आज साकार हुई है। अनेक साधु-संतों, ऋषि-मुनियों, राम भक्तों का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि राम भक्ति में डूबने और हमारे आराध्य राम की पूजा करने का शुभ अवसर मिला है। मातृशक्ति सेवा समिति मोहला की अध्यक्ष सावित्री नेताम ने कहा कि जीवन में सबसे बड़ी खुशहाली मनाने का मौका मिला है। राम के आने से जीवन की सारी समस्या और दुखों से मुक्ति मिलेगी। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने से राम मय में लीन होकर श्री राम के आदर्श को जीवन में उतारने का मौका मिला है।