रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से लाखो की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 63 लाख की ठगी करने वाला गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, तीनों आरोपी झारखंड के जामताड़ा से संबंध रखते है। रायपुर साइबर सेल और अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 आरोपियों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। बता दें कि ठगो ने अभनपुर के रिटायर्ड कर्मचारी अशोक साहू के कोरोना से मृत बेटे का खाता अपडेट करने का झांसा देकर 15 दिन में OTP पूछ-पूछकर उनके खाते से पैसे उड़ाए। पुलिस ने उन खातों का पता लगाया, जिसमें ठगों ने बुजुर्ग के पैसे ट्रांसफर किए थे। खाता नंबर के आधार पर पुलिस को लिंक मिला और जामताड़ा में छापेमारी की गई। वहां से गिरफ्तार कर तीनों गिरोहबाजों को रायपुर लाया गया है.