रायपुर। साधना न्यूज़ के बैनर तले 3 मई को राजधानी रायपुर में आने वाली हिंदी कॉमेडी-हॉरर फिल्म “इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ज़ॉम्बीज़” का भव्य मेगा प्रमोशन इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस खास आयोजन में फिल्म कलाकार जेसी लीवर और रोज़ सरदाना शामिल होंगे।
कॉमेडी और हॉरर के अनोखे मिश्रण से बनी यह फिल्म दर्शकों को डर और मनोरंजन का नया अनुभव देने का दावा कर रही है। आयोजन के दौरान कलाकार अपने फैंस से रूबरू होंगे और LIVE गपशप सेशन में शामिल होकर फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा करेंगे।
फिल्म अभिनेता जेसी लीवर ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक नया एक्सपीरियंस है, जिसमें डर, कॉमेडी और भरपूर मस्ती का तड़का देखने को मिलेगा। वहीं अभिनेत्री रोज़ सरदाना ने भी दर्शकों से फिल्म को अधिक से अधिक सपोर्ट करने और अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ जुड़ने की अपील की।
साधना न्यूज़ द्वारा आयोजित इस मेगा प्रमोशन इवेंट को लेकर युवाओं और फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में दर्शकों को अपने पसंदीदा कलाकारों से सीधे मिलने और बातचीत करने का अवसर मिलेगा।







