सूरजपुर/ 02 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता श्रमदान में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छताग्राही दीदियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कैडर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।






