आज से 3 दिन तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे CM साय

छत्तीसगढ़ के लिए आने वाले 3 दिन काफी अहम होने वाले हैं. दरअसल, प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे. यहां वे निवशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने का न्योता देंगे. दौरे में वे भारत-सिंगापुर विकास और कारोबार कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. यही नहीं, सिंगापुर पहुंच सीएम साय विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ में क्यों निवेश करना चाहिये यह बताएंगे और छत्तीसगढ़ आने का न्योता देंगे.

मिली जानकारी के मुताबिक, सम्मेलन में निदेश के कई निवेशक और उद्योगपति मुख्य रूप से शामिल होंगे. सीएम छत्तीसगढ़ की खासियत के बार में बताएंगे और बताएंगे कि राज्य में निवेश क्यों करना चाहिए. साथ ही सीएम प्रदेश में मौजूद खनिज, बिजली, पानी और सस्ती जमीन की जानकारी भी देंगे. सीएम नई औद्योगिक नीति में निवेशकों को मिल रही छूट के बारे में बताएंगे.