सेवा की कहानी : बिहान दीदियों की फूलों की खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

15 अक्टूबर 2026

बिहान दीदियों की फूलों की खेती बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

सेवा की भावना और आत्मनिर्भरता का संगम बनी हैं बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बेरलाकला की बिहान दीदी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर इन महिलाओं ने फूलों की खेती को अपनी आय और सम्मान का जरिया बना लिया है।

पहले जो महिलाएं केवल घर के कामों तक सीमित थीं, आज फूलों की खेती से हर महीने हजारों रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। त्योहारों और विवाह सीजन में फूलों की मांग बढ़ने पर कमाई और भी बढ़ जाती है। सामूहिक खेती और बिहान बाजार से जुड़ने से उन्हें बिचौलियों से छुटकारा मिला है और सीधे बाजार से उचित दाम मिल रहा है।

महिलाओं का पारंपरिक कार्यों से हटकर इस तरह के नवाचार को अपनाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। यह सेवा की कहानी बताती है कि जब शासन की योजना और महिलाओं की मेहनत एक साथ आती है, तो गांव में ही आत्मनिर्भरता की खुशबू महकने लगती है।