डकैती को अंजाम देने आए 8 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम देने आये आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पेट्रोल पंप मैनेजर के घर में डकैती करने पहुंचे थे, लेकिन मैनेजर की पत्नी की हिम्मत के आगे डकैत हार गये और वहां से भागने लगे। इस दौरान मोहल्ले वालों ने आरोपियों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक घटना खम्हारडीह थाना के गीताजंली नगर, काशी अर्पाटमेंट के मकान नंबर 605 की है। बुधवार की दोपहर पीड़िता अंजली कुमारी अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान दो आरोपी घर के अंदर घुसने लगे। तभी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने चाकू निकालकर धमकाने लगा। इसके बाद महिला ने जोर जोर से सोर मचाना शुरू किया। सोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान अंदर घुसे दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया। पुलिस ने इस योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।