राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर शनिवार को

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर शनिवार कोमहासमुंद, 16 फरवरी 2024

प्रदेश के समस्त राजस्व निरीक्षक मंडल विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस तारतम्य में शनिवार 17 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं सर्व तहसीलदारों को सफलता पूर्वक आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।