मुख्यमंत्री ने बिहान कैडर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने बिहान कैडर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

– जिले के बिहान की महिलाओं ने राज्य स्तर पर किया अपनी प्रतिभा एवं हुनर का प्रदर्शन

– कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

– आरजेएन, केसीजी एवं एमएमएसी जिले को मिला सर्वाधिक 8 श्रेणी में अवॉर्ड

    

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के आयोजित सरस मेला कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के राज्य आजीविका मिशन बिहान के उत्कृष्ट कैडर्स को सम्मानित किया। जिले के बिहान की महिलाओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं हुनर को प्रदर्शित किया है।      राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में जैसे संकुल संगठन, पीआरपी, रिसोर्स बुक कीपर, एफएलसीआरपी उत्पादक समूह, कृषक उत्पादक संगठन कृषि सखी, पशु सखी एवं सक्रिय महिला के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु जिला के उत्कृष्ट कैडर्स को सर्वाधिक 8 श्रेणी में अवार्ड से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी उत्कृष्ट कैडर्स को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जिले की बिहान की महिलाओं ने अपनी इस सफलता से जिले का नाम रोशन किया है। आगे भी इसी तरह सफलता के नये आयाम स्थापित करें। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बिहान की महिलाओं ने जिले को गौेरवान्वित किया है। 
    उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट संकुल संगठन अवार्ड आस्था संकुल विकासख्ंाड डोंगरगांव, उत्कृष्ट पीआरपी चंद्रकली साहू विकासख्ंाड मानपुर, उत्कृष्ट आरबीके रीना पारधी विकासख्ंाड राजनांदगांव, उत्कृष्ट बैंक सखी मनीषा ताम्रकार विकासख्ंाड डोंगरगढ़, उत्कृष्ट एफपीसी स्वर्णोपज कृषक उत्पादक कंपनी खैरागढ़-छुईखदान, उत्कृष्ट सीआरपीईपी (स्वीप) शोभा सिन्हा विकासख्ंाड राजनांदगांव, उत्कृष्ट पशु सखी श्रीमती राधा जाड़े विकासख्ंाड मानपुर व पिंकी साहू विकासख्ंाड राजनांदगांव तथा उत्कृष्ट कृषि सखी ऐजन वर्मा विकासख्ंाड राजनांदगांव को प्रदान किया गया। बिहान कैडर्स ने अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर सुनील सोनी, विधायक विधानसभा क्षेत्र रायपुर उत्तर पुरन्दर मिश्रा, विधायक विधानसभा क्षेत्र धरसीवा अनुज शर्मा, प्रिंसिपल सेक्रेरेटरी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारिक एवं  मिशन संचालक राज्य अजीविका मिशन बिहान पद्मिनी भोई साहू उपस्थित थे। साथ ही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अधिकारी-कर्मचारी एवं  स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।