त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025: आरंग और अभनपुर में मतदान कल

रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल आरंग और अभनपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। आज मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।अभनपुर निर्वाचन विवरण:जिला पंचायत सदस्य: 4 पदजनपद सदस्य: 25 पदसरपंच: 88 पदवार्ड पंच: 1033 पदमतदान केंद्र: 291सेक्टर: 14आरंग निर्वाचन विवरण:पंच: 1402 पदसरपंच: 134 पदजनपद सदस्य: 25 पदजिला पंचायत सदस्य -6मतदान केंद्र: 406 (20 सेक्टरों में विभाजित)मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई।