रायपुर : भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिला ने कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा व फूलों देवी नेताम का पुतला दहन किया । भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सांसदों ने संसद में अमर्यादित आचरण कर छत्तीसगढ़ का नाम देश में खराब किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों ने मार्शल का कालर पकड़कर घसीटा उनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देशभर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।हम कांग्रेसी सांसद छाया वर्मा, फूलों देवी नेताम से मांग करते हैं कि अगर इतनी हिम्मत ही हैं तो अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने खड़ा होकर उनसे पूछे कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोक क्यों नहीं पा रहे हैं। ढाई साल में पूरे प्रदेश में 6000 से अधिक बलात्कार की घटना हो गई। अकेले रायपुर में 300 से ऊपर बलात्कार की घटनाएं हो गयी। शराबबंदी होने के बजाय घर-घर शराब पहुंचाने से महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ आ गई है। और अपने जन घोषणा पत्र के अनुसार थाने में अभी तक महिला हेल्प डेस्क नहीं बना है।








