रायपुर : केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभूतियों को पद्म पुरूस्कार नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार दलगत राजनीति के दलदल में गले तक डूब चुकी है अपना दायित्व भूल चुकी है छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियां पद्म पुरूस्कार के योग्य है। ऐसे में मोदी सरकार के दोयम दर्जे की राजनीति और छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करने आदत के चलते छत्तीसगढ़ को पद्म पुरूस्कार से वंचित रखा गया है। यह छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है छत्तीसगढ़ीयो का अपमान है छत्तीसगढ़ के उन महान विभूतियां जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं उनका अपमान है। मोदी सरकार के इस कृत्य के चलते छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान हुआ है। भाजपा के सांसदो को नैतिकता के अधार पर इस्तीफा देना चाहिये। अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं उनका अपमान है। भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए राज्यों से नाम मांगते हैं भारत सरकार स्वयं भी नाम छांट कर राज्य सरकार से सहमति लेते हैं इसके अलावा प्रतिभागी ऑनलाइन और अन्य माध्यम से आवेदन करते है। सांस्कृतिक, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, खेल कूद, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशेष कार्यो के लिए पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। भारत सरकार के द्वारा राज्य सरकार से एक नाम पर चर्चा के बाद भी उन्हें पद्मश्री से वंचित किया गया है यह मोदी भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ के प्रति दुराग्रह से प्रेरित होना स्पष्ट दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा बार-बार छत्तीसगढ़ के साथ हर मामले पर भेदभाव किया जा रहा है सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता जो खुद को छत्तीसगढ़ का हितैषी बताते हैं खुद को छत्तीसगढ़ का शुभ चिंतक बताते हैं वह मौन क्यों हैं ? पद्म पुरस्कारों से छत्तीसगढ़ को वंचित रखा गया तो भाजपा के 9 सांसदों राज्यसभा सदस्य फेवीक्विक लगाकर अपना मुंह क्यों बंद कर लिये? भाजपा के सांसदों को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाले विभूतियों से नफरत क्यों करती है? मोदी सरकार राज्य सरकार से पंथी नृत्य के क्षेत्र के महान कलाकार को पद्म पुरूस्कार देने के लिए चयन किया सहमति ली उसके बाद क्यों उन्हें सम्मानित नहीं दिया गया?